मेरठ में कक्षा-5 के छात्र से कुकर्म का प्रयास:स्कूल गेट पर पर परिजनों का प्रदर्शन, प्रिंसिपल-टीचर पर भी चुप कराने का आरोप

Nov 28, 2026 - 13:15
0
मेरठ में कक्षा-5 के छात्र से कुकर्म का प्रयास:स्कूल गेट पर पर परिजनों का प्रदर्शन, प्रिंसिपल-टीचर पर भी चुप कराने का आरोप
मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-दून बाईपास स्थित श्रीराम सिंह ग्लोबल स्कूल (एसआरएसजीएस) में कक्षा-5 के छात्र के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल का ट्रांसपोर्ट इंचार्ज तीन दिन पहले छात्र को बहाने से बाथरूम में ले गया। वहां उसे डराया-धमकाया और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाए। इसके बाद छात्र के कपड़े उतारकर खुद भी कपड़े उतार लिए और कुकर्म का प्रयास किया। छात्र किसी तरह वहां से बचकर भाग निकला। छात्र ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल प्रीति सिंह और शिक्षिका सलोनी को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि दोनों ने छात्र को डांटते हुए चुप रहने की हिदायत दी। इसके बाद डरा-सहमा छात्र घर पहुंचा और स्कूल जाने से मना कर दिया। परिजनों ने इसकी वजह पूछी तो छात्र ने पूरी घटना बताई। स्कूल गेट बंद कर धरने पर बैठे परिजन शनिवार सुबह कुंडा गांव से दर्जनों लोग स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल का गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपी ट्रांसपोर्ट इंचार्ज सौरभ राठौर के साथ ही प्रिंसिपल और शिक्षिका के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। कुंडा के पार्षद प्रशांत कसाना ने कहा कि स्कूल में बच्चों के साथ इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित छात्र के पिता मिंकू कसाना, पुष्पेंद्र कसाना, सपा नेता प्रशांत कसाना, निशांत भड़ाना, ऋतिक, सोहित कसाना, गौरव कसाना, सविता, प्रदीप कसाना, और योगेश कसाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User