मेरठ में पटाखे के धमाके से बच्चा गिरकर घायल:अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; घर के गेट पर खड़ा था

Nov 09, 2026 - 14:45
0
मेरठ में पटाखे के धमाके से बच्चा गिरकर घायल:अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; घर के गेट पर खड़ा था
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान हुए धमाके से एक 6 साल के मासूम की मौत हो गई। बताया गया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक गली में बम फोड़ रहा था। इसी दौरान तेज धमाके की दहशत से घर के दरवाजे पर खड़ा बच्चा नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल,रविवार को दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा था। इसी दौरान शिव शक्ति नगर में भी लोग आतिशबाजी कर रहे थे। यहां रहने वाले नीरज का 6 साल का बेटा हर्ष कुमार रात करीब 9 बजे अपने घर के गेट पर खड़ा होकर आतिशबाजी देख रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला यश नाम का युवक गली में बम फोड़ रहा था। बम के तेज धमाके से घबराकर हर्ष नीचे गिर गया और घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में हर्ष को केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे आनंद अस्पताल रेफर कर दिया। यहां सोमवार सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान हर्ष ने दम तोड़ दिया।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दो बच्चों में छोटा था हर्ष नीरज प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। इनमें 11 साल की बेटी प्राची और 6 साल का बेटा हर्ष था। हर्ष की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजन आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने बच्चे के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User