मेरठ में दीपावली की रात दौड़ती रहीं दमकल की गाड़ियां:जिले में 7-8 स्थानों पर लगी आग, टीमें पूरी रात रहीं अलर्ट, टला बड़ा हादसा
मेरठ में दीपावली पर आतिशबाजी और दीयों की रोशनी के बीच शहर में आग की घटनाओं ने दमकल विभाग की सतर्कता की खूब परीक्षा ली। दीपावली की रात जिले में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की सात से आठ घटनाएं सामने आईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से सभी स्थानों पर आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दीपावली के मद्देनजर दमकल विभाग ने पहले से ही सुरक्षा इंतजाम किए थे। शहर और देहात क्षेत्र में करीब 15 स्थानों पर दमकल की गाड़ियों को तैनात किया गया था। इन स्थानों से टीमें आसपास के इलाकों में आग लगने की सूचना पर तत्काल रवाना होने के लिए तैयार थीं। मेडिकल कॉलेज, कंकरखेड़ा, घंटाघर चौराहा, भूमिया का पुल, प्याऊ चौराहा और सदर बाजार समेत प्रमुख स्थानों पर दमकल की टीमें मुस्तैद रहीं। सूचना मिलते ही दौड़ पड़ी गाड़ियां
दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान आग लगने की सूचनाएं मिलने पर दमकलकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। संबंधित स्थानों पर पहुंचकर आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। कई स्थानों पर आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी भी रही, लेकिन दमकल टीमों ने स्थिति संभाल ली। दिवाली की रात घटी आग की कुछ घटनाएं - सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर इमलियान मस्जिद के सामने रद्दी में आग लगी।
- पुलिस लाइन के आवासीय टावर संख्या 3 के 9वें तल पर उपलों में लगी आग।
- कंकरखेड़ा में न्यू शिवलोकपुरी में कबाड़ में लगी आग। - टीपी नगर थाना क्षेत्र की तिरुपति इंडस्ट्रियल एरिया में खाली प्लॉट में लगी आग।
- परतापुर थाना क्षेत्र के उद्योगपुरम में खोखे में लगी आग।
- सदर बाजार थाना क्षेत्र में कबाड़ी के गोदाम में लगी आग।
- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर 4 स्थित सरस्वती लोक में भूसे में लगी आग।
- मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा सुभाष चौक में एक मकान के तीसरी मंजिल पर कबाड़ में आग से सोलर बैटरी में लगी आग। सीएफओ बोले- समय पर पाया आग पर काबू
दमकल विभाग की ओर से त्योहार को देखते हुए पहले ही अतिरिक्त सतर्कता बरती गई थी। फायर टेंडरों के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में देरी न हो। अधिकारियों के मुताबिक, दीपावली की रात आग की सात से आठ घटनाएं हुईं। सभी जगह दमकल की टीमों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। किसी बड़ी जनहानि या बड़े हादसे की सूचना नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)