मेरठ में शराब पार्टी में दोस्त की चाकू घोपकर हत्या:शव मकान में बंद कर फरार हुआ आरोपी, सुबह बहसुमा थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Nov 10, 2026 - 14:00
0
मेरठ में शराब पार्टी में दोस्त की चाकू घोपकर हत्या:शव मकान में बंद कर फरार हुआ आरोपी, सुबह बहसुमा थाने पहुंचकर किया सरेंडर
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मकान के अंदर शव को बंद करके फरार हो गया। मंगलवार सुबह नशा उतरने पर आरोपी बहसुमा थाने पहुंचा और हत्या की बात कबूल करते हुए पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान शनि उर्फ सागर निवासी फाजलपुर, कंकरखेड़ा के रूप में हुई है। वहीं, हत्या का आरोपी विशाल निवासी तजपुरा, थाना बहसुमा बताया गया है। शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात टीपीनगर क्षेत्र स्थित एक मकान में दोनों दोस्त बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि विशाल ने चाकू निकाल लिया और शनि के सीने पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से शनि की मौके पर ही मौत हो गई। मकान में ताला डालकर भागा आरोपी हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को मकान के अंदर ही छोड़ दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। इसके बाद वह अपने गांव चला गया। मंगलवार सुबह नशा उतरने के बाद आरोपी बहसुमा थाने पहुंचा। वहां पुलिसकर्मियों को उसने अपने दोस्त की हत्या करने की जानकारी दी और समर्पण कर दिया। आरोपी की बात सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपी को साथ ले जाकर शव किया बरामद सूचना मिलने पर टीपीनगर पुलिस आरोपी को साथ लेकर बताए गए मकान पर पहुंची। मकान पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो शनि का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका शुरुआती छानबीन में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की असल वजह और हत्या के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच शराब पार्टी के दौरान किस बात पर विवाद शुरू हुआ और हत्या की नौबत कैसे आई, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User