दिवाली बाद आगरा की हवा में थोड़ा सुधार:AQI में गिरावट, शास्त्रीपुरम की हवा सबसे अच्छी

Nov 10, 2026 - 14:00
0
दिवाली बाद आगरा की हवा में थोड़ा सुधार:AQI में गिरावट, शास्त्रीपुरम की हवा सबसे अच्छी
दिवाली के बाद आगरा की हवा में अब थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, 10 नवंबर को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) घटकर 149 दर्ज किया गया। इससे पहले 9 नवंबर को AQI 187 था। यानी एक दिन में 38 अंकों की गिरावट आई है। हालांकि, शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर अब भी अलग-अलग बना हुआ है। मंगलवार को दोपहर 1 बजे दर्ज आंकड़ों के अनुसार, शास्त्रीपुरम की हवा शहर में सबसे बेहतर रही। यहां AQI 107 दर्ज किया गया। इसके बाद शाहगंज गार्डन में 127 और मनोहरपुर में 132 AQI रहा। वहीं, संजय प्लेस में AQI 189 और आवास विकास में 198 दर्ज किया गया। इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर तुलनात्मक रूप से अधिक रहा। दिवाली के बाद लगातार बढ़े प्रदूषण के बीच अब AQI में गिरावट राहत देने वाली है। 5 नवंबर को शहर का AQI 195 था, जो 10 नवंबर तक घटकर 149 रह गया। हालांकि, हवा की गुणवत्ता में सुधार के बावजूद संवेदनशील लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। पिछले 6 दिनों में AQI की स्थिति दोपहर 1 बजे अलग-अलग क्षेत्रों का AQI एक नजर में: 10 नवंबर को आगरा का AQI पिछले दिन के मुकाबले 38 अंक कम रहा। शास्त्रीपुरम सबसे साफ और आवास विकास सबसे प्रदूषित क्षेत्र दर्ज हुआ। दिवाली पर सांस लेना हो गया था मुश्किल आगरा में दिवाली पर जमकर चले पटाखों ने शहर की हवा को जहरीला बना दिया। रात 9 से 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा आतिशबाजी हुई। इसका असर यह रहा कि शहर के कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर यानी सीवियर श्रेणी में पहुंच गया। आगरा नगर निगम के स्मार्ट कमांड कंट्रोल सिस्टम की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा खराब स्थिति राजपुर चुंगी क्षेत्र की रही, जहां AQI 467 दर्ज किया गया। पटाखों से बढ़े प्रदूषण का असर दिवाली के अगले दिन सोमवार सुबह तक दिखाई दिया। सुबह शहर में धुंध छाई रही। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने से लोगों को खुले में सांस लेने में परेशानी हुई। इसका असर खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User