महाराजगंज में आज अखबार नहीं, पढ़िए बड़ी खबरें:सुसाइड की कोशिश करने वाला सिपाही लाइन हाजिर, सीएम योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Nov 10, 2026 - 16:28
0
महाराजगंज में आज अखबार नहीं, पढ़िए बड़ी खबरें:सुसाइड की कोशिश करने वाला सिपाही लाइन हाजिर, सीएम योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया
आज महाराजगंज में में नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए… महराजगंज जिले के निचलौल थाने में तैनात हेड मुहर्रिर विशाल सिंह के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश का मामला अब तूल पकड़ रहा है। इस प्रकरण में पीड़ित सिपाही विशाल सिंह को ही 'लाइन हाजिर' कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें महराजगंज में घर के शौचालय में घुसा विशालकाय मगरमच्छ महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के सोहगीबरवा वन क्षेत्र प्रभाग के सोहगीबरवा गांव के मस्जिद टोला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के शौचालय में विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। अचानक मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मगरमच्छ के घर में घुसने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें भारतीय टीम ने बहरीन को हराकर एशियन चैंपियनशिप जीती चेन्नई में बीते महीने के आखिरी सप्ताह में हुई एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में भारतीय सीनियर पुरुष टीम ने बहरीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। महराजगंज के आदर्श सिंह नमन भी विजेता टीम का हिस्सा रहे। प्रतियोगिता में 12 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। भारत ने ग्रुप चरण में उज्बेकिस्तान, मालदीव और संयुक्त अरब अमीरात को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 16 रन से हराया। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User