महाराष्ट्र से आया युवक संगम में डूबा:परिवारवालों के सामने चलती नाव से नदी में लगाई छलांग, जल पुलिस-गोताखोर एक घंटे से तलाश में जुटे
प्रयागराज में परिवार के साथ संगम घूमने निकला एक शख्स अचानक चलती नाव से नदी में कूद गया। नाव पर बैठे परिजन कुछ समझ पाते और उसे बचाने के लिए आगे बढ़ते, इससे पहले ही वह गहरे पानी में डूब गया। देखते ही देखते परिवार की संगम घूमने की खुशी चीख-पुकार में बदल गई। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। महाराष्ट्र से आए 45 वर्षीय युवक की तलाश में जल पुलिस और गोताखोरों की टीम जुटी हुई है। दो नावों पर सवार होकर संगम जा रहा था परिवार जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र से एक परिवार प्रयागराज आया था। सोमवार सुबह परिवार के लोग संगम घूमने के लिए किला घाट पहुंचे। यहां से सभी लोग दो नावों पर सवार होकर संगम की ओर रवाना हुए। परिवार के साथ 45 वर्षीय युवक भी नाव पर मौजूद था। सभी लोग संगम की ओर बढ़ रहे थे। नाव अभी संगम से कुछ दूरी पर ही थी कि अचानक युवक ने चलती नाव से नदी में छलांग लगा दी। कुछ समझ पाते, इससे पहले पानी में हो गया ओझल युवक के अचानक नदी में कूदने से नाव पर बैठे परिवार के लोग घबरा गए। उन्हें कुछ समझने का मौका भी नहीं मिला। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक लोग कुछ कर पाते, युवक पानी में डूब चुका था। घटना के बाद नाव पर सवार परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। गोताखोरों ने नदी में शुरू की तलाश शोर सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोर तत्काल नदी में उतरे। उन्होंने उस स्थान के आसपास युवक की तलाश शुरू की, जहां से उसने छलांग लगाई थी। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद जल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम नदी में युवक की तलाश कर रही है। युवक ने अचानक क्यों लगाई छलांग, स्पष्ट नहीं परिवार के साथ संगम घूमने आए युवक ने अचानक चलती नाव से नदी में छलांग क्यों लगाई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। उसने किसी वजह से ऐसा कदम उठाया या इसके पीछे कोई दूसरी परिस्थिति थी, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। दारागंज थाना प्रभारी हरिकेश राय ने बताया कि जल पुलिस की टीम गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। जहां घटना हुई, वहां गहराई काफी ज्यादा है। बहाव भी तेज है, ऐसे में युवक के बहाव की चपेट में आने की भी आशंका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)