लखनऊ में आज होगी नगरीय जल सुरक्षा पर कार्यशाला:शहरों में भूजल संकट से निपटने के उपायों पर मंथन, विशेषज्ञ देंगे सुझाव
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भूगर्भ जल विभाग की ओर से आज 'नगरीय जल सुरक्षा एवं भूजल प्रबंधन' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भूजल संरक्षण से लेकर नदी संवर्धन, जल की गुणवत्ता और शोधित पानी के दोबारा इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही शहरों में बारिश के पानी को जमीन के भीतर पहुंचाने, भूजल रिचार्ज की व्यवस्था बेहतर बनाने और जल संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। जखनी गांव का उदाहरण देकर समझाया जल संरक्षण का महत्व कार्यशाला में पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने सामुदायिक भागीदारी से भूजल बचाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बांदा के जखनी गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों की भागीदारी से जल संरक्षण के कामों को किस तरह आगे बढ़ाया जा सकता है। बीबीएयू के प्रोफेसर वेंकटेश दत्ता ने नदी संवर्धन में भूजल की भूमिका पर प्रस्तुतीकरण दिया। बारिश का पानी बचाने के बताए तरीके कार्यशाला में शहरी इलाकों में बारिश के पानी को नालों में बहने से रोककर जमीन के अंदर पहुंचाने के उपायों पर चर्चा हुई। केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. एसके स्वरूप ने भूजल रिचार्ज के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से भी प्रस्तुतीकरण के जरिए अपनी योजनाओं और प्रयासों को साझा किया गया। दूषित भूजल और उसके नुकसान पर चर्चा श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक सक्सेना ने भूजल की गुणवत्ता, दूषित पानी से होने वाले नुकसान और इससे बचाव के उपायों पर प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं, स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा के मिथिलेश कुमार मिश्रा ने शोधित पानी का दोबारा सुरक्षित इस्तेमाल करने और शहरी नदियों के प्रबंधन से जुड़े विषयों पर जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)