महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला:शामली के शिव सरोवर में छठ पूजा, पूर्वांचल और बिहार के सैकड़ों लोग पहुंचे

Nov 16, 2026 - 08:25
0
महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला:शामली के शिव सरोवर में छठ पूजा, पूर्वांचल और बिहार के सैकड़ों लोग पहुंचे
शामली में छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह शहर के हनुमान धाम स्थित शिव सरोवर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले श्रद्धालु परिवार सहित पूजन के लिए पहुंचे। व्रती महिलाओं ने सरोवर के पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ। सोमवार तड़के करीब तीन बजे से ही हनुमान धाम स्थित शिव सरोवर पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। व्रती महिलाओं ने सरोवर के पानी में खड़े होकर पूजा की। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने पानी के बीच गन्ना खड़ा करके पारंपरिक विधि से सूर्य देव की आराधना की। इसके बाद फल, चना, गुड़ और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे तीन दिन से व्रत रख रहे थे। छठी मैया और सूर्य देव की आराधना कर खेती-बाड़ी में खुशहाली और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की है। परिवार के अन्य सदस्य भी पूजन में शामिल हुए। अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इससे पहले रविवार शाम को भी शिव सरोवर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। महिलाओं ने दीपक प्रज्ज्वलित कर चना, गुड़ और पूजन सामग्री अर्पित की थी। डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की मंगलकामना की थी। छठ पर्व के दौरान हनुमान धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शामली मिशन शक्ति प्रभारी महावीरी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User