महोबा में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:नदी में डूबने से युवक की मौत, 5 मिनट इंतजार करने पर डॉक्टर से मारपीट

Nov 10, 2026 - 10:06
0
महोबा में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:नदी में डूबने से युवक की मौत, 5 मिनट इंतजार करने पर डॉक्टर से मारपीट
महोबा में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर महोबा की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए… 1. नदी में डूबने से युवक की मौत: दोस्त सीएचसी ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया झारखंड धाम मंदिर में सोमवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। दोस्त उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के मलौहा गांव निवासी सलमान (20) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें… 2. पांच मिनट इंतजार करने पर डॉक्टर से मारपीट: CHC अधीक्षक के साथ मारपीट, बाप-बेटे समेत 3 पर केस दर्ज जिले के कबरई कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि मरीजों के इलाज के लिए पांच मिनट इंतजार करने की बात कहने पर तीन लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की और अस्पताल के महत्वपूर्ण मेडिकल रिकॉर्ड फाड़ दिए। पढ़ें पूरी खबर… 3. बरसाने की लट्ठमार होली जैसी बुंदेलखंड की दिवारी: ढोलक की थाप पर युवाओं ने दिखाए आत्मरक्षा के करतब बरसाने की लट्ठमार होली की तरह बुंदेलखंड की दिवारी भी अपने अद्भुत रोमांच के लिए जानी जाती है। महोबा, बांदा, हमीरपुर और चित्रकूट में दीपावली के मौके पर युद्ध कला से सराबोर पारंपरिक दिवारी नृत्य की धूम है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User