लखनऊ में दिवाली के बाद मौसम साफ:सुबह के समय हल्की धुंध और धुआं दिखा, AQI 163 दर्ज हुआ
लखनऊ के मौसम अब बदल रहा है। गुलाबी ठंड का अहसास सुबह और शाम को देखने को मिल रहा है। नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही सुबह के समय तापमान में नरमी और हल्के कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। कई इलाकों में सुबह हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है। दीपावली के बाद सुबह की शुरुआत गुलाबी ठंडक के साथ हुई। लखनऊ में मंगलवार को हल्का धुंध और धुआं देखने को मिला धीरे धीरे धूप निकल आई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 163 दर्ज हुआ । जबकि सोमवार को AQI 185 के आसपास था। आज के तापमान का अनुमान है कि अधिकतम 29 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को दिन का तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा । जबकि सोमवार को अधिकतम 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्य कोहरा छा सकता है साथ ही, धुंध भी छा सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शहर में 13 नवंबर तक मौसम सामान्य रह सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)