मिशन शक्ति केंद्र के बाहर हुक्के के साथ रील:3 दरोगा भी दिखे, बुलंदशहर एसपी क्राइम को सौंपी जांच

Nov 10, 2026 - 15:39
0
मिशन शक्ति केंद्र के बाहर हुक्के के साथ रील:3 दरोगा भी दिखे, बुलंदशहर एसपी क्राइम को सौंपी जांच
बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली परिसर में स्थित मिशन शक्ति केंद्र के बाहर हुक्के के साथ बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में कुछ लोग हुक्का पीते हुए दबंगई के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान तीन दरोगा भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए बनाए गए केंद्र के बाहर इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में मामला चर्चा का विषय बन गया है। किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में पहुंचे थे कार्यकर्ता बुलंदशहर पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, वायरल वीडियो हाल का नहीं, बल्कि मार्च 2026 का है। उस समय भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता किसान नेता राकेश टिकैत की ओडिशा में हुई गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने अनूपशहर कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी क्राइम करेंगे पूरे मामले की जांच वीडियो में थाने जैसे संवेदनशील परिसर और मिशन शक्ति केंद्र के बाहर हुक्के के साथ लोगों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही, मौके पर तीन दरोगाओं के दिखाई देने से पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच एसपी क्राइम को सौंप दी है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद वीडियो में दिख रहे लोगों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका के आधार पर वैधानिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User