फिरोजाबाद डीएम ने गोवर्धन पूजा पर गोवंश का पूजन किया:गौशाला का निरीक्षण कर चारा, दवा और सर्दी से बचाव के निर्देश
फिरोजाबाद में मंगलवार दोपहर 1 बजे गोवर्धन पूजा पर जिले की गौशालाओं में गोवंश पूजन और विशेष कार्यक्रम हुए। नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद की गौशाला में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ गोवंश का पूजन किया। डीएम ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गोवंश की देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा गोवंश के सम्मान, सेवा और संरक्षण का संदेश देती है। प्रशासन का उद्देश्य गौशालाओं के संचालन में लोगों की भागीदारी बढ़ाना भी है। डीएम ने गौशालाओं में साफ-सफाई रखने और गोवंश के खान-पान में लापरवाही न करने को कहा। उन्होंने पर्याप्त हरा चारा, भूसा और साफ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीमार गोवंश के इलाज के लिए दवाओं और पशु चिकित्सा सुविधाओं का इंतजाम करने को भी कहा। आने वाली सर्दी को देखते हुए डीएम ने गोवंश को ठंड से बचाने के इंतजाम पहले से करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठंडी हवा से बचाव और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने अधिकारियों से गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने और गोवंश के संरक्षण को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा और सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)