मलिहाबाद में यात्रियों से भरी बस सड़क से नीचे उतरी:हिम्मतखेड़ा-कसमंडी रोड पर 60 यात्री सवार थे, किसी को चोट नहीं आई

Nov 13, 2026 - 20:52
0
मलिहाबाद में यात्रियों से भरी बस सड़क से नीचे उतरी:हिम्मतखेड़ा-कसमंडी रोड पर 60 यात्री सवार थे, किसी को चोट नहीं आई
मलिहाबाद क्षेत्र के हिम्मतखेड़ा-कसमंडी रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों के मुताबिक, बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। अचानक हुए घटनाक्रम से बस के अंदर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक यात्री संतुलन बिगड़ने से चालक के ऊपर जा गिरा। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर करीब एक सप्ताह बाद वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User