शिवकुमार पटेल चौथी बार बने मिर्जापुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष:राजन पाठक को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बोले- गांव-गांव मजबूत करेंगे संगठन

Nov 13, 2026 - 20:52
0
शिवकुमार पटेल चौथी बार बने मिर्जापुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष:राजन पाठक को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बोले- गांव-गांव मजबूत करेंगे संगठन
मिर्जापुर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यशाला में संगठनात्मक बदलावों की घोषणा की गई। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने बताया कि जिला और शहर अध्यक्ष अपने पदों पर बने रहेंगे। इसके तहत डॉ. शिवकुमार पटेल को जिला और राजन पाठक को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। शिवकुमार पटेल चौथी बार जिलाध्यक्ष बने हैं। दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. शिवकुमार पटेल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चौथी बार उन पर भरोसा जताया है। वह इस विश्वास को कमजोर नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत किया जाएगा। किसानों, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। आम जनता से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। दोबारा अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शिवशंकर चौबे, प्रदेश प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान, गुलाब चंद्र पांडेय, सुधाकर, राजधर दुबे, तुलसीदास गुप्ता, मंसूर अहमद, चुनार चेयरमैन, इंजीनियर कृष्ण गोपाल चौधरी, सूर्यभान पटेल, रामलखन भारती, रमेश प्रजापति, राधा बिंद, अंकुर श्रीवास्तव, रामराज भारती, रामनाथ दुबे, मनीष दुबे, सीमा देवी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कपिल सोनकर समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User