सड़क की मांग लेकर सीएम से मिलने जा रहे ग्रामीण:शाहजहांपुर पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, 11 किमी सड़क की मांग
शाहजहांपुर में करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क बनवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पीलीभीत जा रहे कई ग्रामीणों को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को बीसलपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वे अपनी समस्या रखना चाहते थे, लेकिन सोमवार रात से ही उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। एक्टर राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव को भी पुलिस ने फोन कर हाउस अरेस्ट करने की सूचना दी थी। सड़क की मंजूरी मांग रहे ग्रामीण ग्रामीण राम प्रवेश ने बताया कि वे मंगलवार को बीसलपुर जाने वाले थे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम है। वे उनसे मिलकर सड़क निर्माण की मांग रखना चाहते थे, लेकिन सोमवार रात करीब 11 बजे से उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। राम प्रवेश के मुताबिक, ग्रामीण करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क की मंजूरी मांग रहे हैं। जर्जर सड़क से बच्चे स्कूल जाते हैं और रास्ते में कीचड़ के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव से बाहर जाने से रोका जा रहा है। प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्रामीण बिहार रामनगर से चिकटिया, कुंडरा और भौर खेड़ा होते हुए बंडा-बिलसंडा मार्ग पर पेट्रोल पंप तक सड़क बनवाना चाहते हैं। इस मांग को लेकर ग्रामीण दो बार धरना भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कई गांवों की समस्या है और ग्रामीण अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो 300 से 400 लोगों के साथ मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाएंगे। उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने और भूख हड़ताल करने की बात भी कही। श्रीपाल यादव बोले- सड़क नहीं बनी तो मतदान का बहिष्कार करेंगे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने कहा कि कई गांवों के लोग सड़क न होने से परेशान हैं। सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है और इसका निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने आगामी मतदान के बहिष्कार का मन बनाया है। श्रीपाल यादव के मुताबिक, हाउस अरेस्ट करने के लिए दरोगा का उनके पास फोन आया था। उन्होंने कहा कि वे हमेशा विकास की बात करते हैं और उन्हें राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। डीएम ने भी आश्वासन दिया था कि मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। श्रीपाल यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि गांव के कई लोगों को हाउस अरेस्ट किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दो गांवों के प्रधान सत्यपाल यादव हैं, जो अभिनेता राजपाल यादव के भाई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)