उन्नाव में मवेशियों को लेकर जा रही गाड़ी पकड़ी:बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोका, एक भैंस मरणासन्न मिली; चार पर मुकदमा
उन्नाव के सदर कोतवाली इलाके में रविवार रात पांच भैंसों से भरा एक वाहन रोका गया। भैंसों में से एक मरणासन्न हालत में मिली। वाहन रोकने के दौरान विवाद हुआ। पुलिस ने दो लोगों, चालक और कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। नवाबगंज निवासी वैभव श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 नवंबर को उन्हें और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं को वाहन में पशुओं के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। उन्होंने वाहन नंबर UP71BT4897 का पीछा किया। आरोप है कि चालक वाहन तेजी से चलाते हुए आरटीओ कार्यालय के सामने पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया। वैभव के मुताबिक, वाहन में क्षमता से ज्यादा पांच भैंसें ठूंसकर भरी थीं। इनमें से एक भैंस मरणासन्न हालत में पड़ी थी। आरोप है कि वाहन रुकने के बाद अंकित यादव और नितिन यादव वहां पहुंचे और वैभव के साथ गाली-गलौज कर उन्हें थप्पड़ मारा। वाहन चालक और कंडक्टर पर भी अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने वाहन और भैंसों को मौके पर रोके रखा। बाद में वाहन और पशुओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अंकित यादव, नितिन यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)