पथरदेवा में सीडीपीओ कार्यालय का शुभारंभ:स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग मिलकर चलाएंगे कुपोषण उन्मूलन अभियान

Nov 02, 2026 - 18:17
0
पथरदेवा में सीडीपीओ कार्यालय का शुभारंभ:स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग मिलकर चलाएंगे कुपोषण उन्मूलन अभियान
देवरिया में पथरदेवा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीडीपीओ कार्यालय के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ सोमवार को एमओआईसी डॉ. प्रभात रंजन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पहले पूजा-अर्चना और हवन किया गया। डॉ. प्रभात रंजन ने कहा कि नए भवन से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी। स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग मिलकर क्षेत्र से कुपोषण खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। सीडीपीओ बिंदू यादव ने बताया कि पहले कार्यालय किराए के भवन में संचालित होता था, जिससे कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को परेशानी होती थी। नए भवन में अभिलेखों का रखरखाव, बैठक, प्रशिक्षण, आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी और पोषण ट्रैकर पर डाटा फीडिंग का काम बेहतर तरीके से हो सकेगा। कार्यक्रम में बीपीएम नागेंद्र मल्ल, बीसीपीएम आशुतोष त्रिपाठी सहित सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User