मऊ में सुरक्षित दीपावली पोस्टर प्रतियोगिता:श्रेष्ठ विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार, प्राकृतिक दीप जलाने का दिया संदेश

Nov 05, 2026 - 12:20
0
मऊ में सुरक्षित दीपावली पोस्टर प्रतियोगिता:श्रेष्ठ विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार, प्राकृतिक दीप जलाने का दिया संदेश
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना स्थित एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कॉलेज, सुरहुरपुर में प्राकृतिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित दीपावली मनाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजकुमारी विद्यावती शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर पोस्टर बनाए। इनमें से छह श्रेष्ठ पोस्टरों का चयन कर प्रधानाचार्या रेणुलता पाठक को भेंट किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। संस्थान के प्रबंधक अशीत कुमार पाठक ने कहा कि दीपावली को प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्राकृतिक दीपों का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही पटाखों से होने वाले प्रदूषण और दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ पोस्टर बनाने वालों में सृष्टि विश्वकर्मा, दीक्षा चौहान, नंदिनी चौहान, अदिति त्रिपाठी, आदर्श श्रीवास्तव और अभिषेक कुमार शामिल रहे। इस दौरान शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User