'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमान के लीडर नहीं हो सकते':लखनऊ में अखिलेश यादव और आज़म खान के खिलाफ लगी होर्डिंग, मुजफ्फरनगर दंगे की याद दिलाई

Nov 28, 2026 - 10:34
0
'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमान के लीडर नहीं हो सकते':लखनऊ में अखिलेश यादव और आज़म खान के खिलाफ लगी होर्डिंग, मुजफ्फरनगर दंगे की याद दिलाई
लखनऊ में एक बार फिर होर्डिंग की सियासत तेज हो गई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाए गए पोस्टरों के जरिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री आजम खान को निशाने पर लिया गया है। इन होर्डिंग में मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए दोनों नेताओं पर सवाल उठाए गए हैं। होर्डिंग पर लिखा संदेश होर्डिंग पर बड़े अक्षरों में लिखा है, 'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमान के लीडर नहीं हो सकते।' इसके नीचे 'समस्त अब्दुल परिवार उत्तर प्रदेश' लिखा गया है। होर्डिंग के सबसे ऊपरी हिस्से में मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित एक खबर की कटिंग लगाई गई है। इसके नीचे अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर उनके चेहरे पर लाल रंग का क्रॉस बनाया गया है। तस्वीर के नीचे उन्हें दंगों के समय का मुख्यमंत्री बताया गया है। इसी तरह दूसरी तरफ आजम खान की तस्वीर लगाई गई है। उनके चेहरे पर भी लाल रंग का क्रॉस बनाया गया है। तस्वीर के नीचे 'प्रभारी मंत्री मुजफ्फरनगर (दंगे के समय)' लिखा गया है। इस तरह पोस्टर के जरिए मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर तत्कालीन सपा सरकार के दोनों प्रमुख नेताओं की भूमिका पर राजनीतिक सवाल उठाए गए हैं। AIMIM नेता ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट इन होर्डिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। AIMIM नेता काशिफ अंसारी ने भी इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर अब्दुल समाज ने पोस्टर लगाए। जिसने भी ये पोस्टर लगाए हैं, दिल खुश कर दिया!’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User