सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम नाराज:जौनपुर में सी-डी श्रेणी वाले विभागों को चेतावनी, ए या बी श्रेणी में आने के निर्देश
जौनपुर में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। डीएम उमेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक दोपहर 2 बजे तक चली। इसमें अलग-अलग विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों से पोर्टल के आंकड़ों और विभागीय प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। सी और डी श्रेणी में आए विभागों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई। उन्हें अगले महीने तक प्रगति सुधारकर ए या बी श्रेणी पाने को कहा गया। निर्माणाधीन परियोजनाओं का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराने के निर्देश डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन परियोजनाओं का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराने के निर्देश दिए। परियोजना के बोर्ड पर स्वीकृत बजट, मौजूदा प्रगति, काम पूरा करने की तय तारीख और काम खत्म होने से जुड़ी जानकारी दिखाना भी जरूरी बताया। विद्युत विभाग की समीक्षा में ट्रांसफार्मर बदलने और बिजली बिल में सुधार से जुड़ी शिकायतों को समय पर निपटाने को कहा गया। डीएम ने निर्देश दिए कि इन शिकायतों का कोई मामला लंबित न रहे, ताकि जिले की रैंकिंग पर असर न पड़े। फैमिली आईडी की खराब रैंकिंग पर नाराजगी चिकित्सा विभाग को जननी सुरक्षा योजना के काम में सुधार कर रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश दिए गए। फैमिली आईडी बनाने में खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताई गई। सभी लाभार्थी योजनाओं से जुड़े विभागों को आपसी तालमेल से पात्र लोगों की फैमिली आईडी बनवाने को कहा गया। बैठक में सड़कों के निर्माण और मरम्मत, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं, पशुपालन, छात्रवृत्ति, पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति भी देखी गई। संबंधित संस्थाओं को तय समय में परियोजनाएं पूरी करने और लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)