मुरादाबाद में बंदरों का आतंक:घरों और सड़कों पर लोगों पर कर रहे हमला, बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी
मुरादाबाद में बंदरों के झुंड लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। शहर के कई इलाकों में बंदर घरों के अंदर घुसने के साथ सड़कों पर भी लोगों पर हमला कर रहे हैं। इससे बच्चों का स्कूल जाना और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लगातार बढ़ रही इस समस्या को देखते हुए शहर विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रभावित इलाकों में बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने और जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी विधायक ने पत्र में बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। इनमें दाऊ दयाल खन्ना नगर में केजीके डिग्री कॉलेज के आसपास की आबादी, बुद्धि विहार और दिल्ली रोड स्थित हाइडिल कॉलोनी प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में बंदरों के झुंड लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता विधायक के मुताबिक, बंदरों के हमले की आशंका से लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर है। उन्होंने नगर आयुक्त से प्रभावित क्षेत्रों में बंदरों को पकड़ने के लिए प्रभावी अभियान चलाने और लोगों को इस परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)