युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला:उन्नाव में पिता ने देखा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उन्नाव के पुरवा कस्बे के मुहल्ला जिंदवावाड़ी निवासी रईस अहमद के 32 वर्षीय बेटे सईद का शव बुधवार दोपहर घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता रईस ने दोपहर करीब 3 बजे कमरे में जाकर शव देखा। सईद मुंबई में सिलाई का काम करता था। वह एक महीने पहले मुंबई से घर आया था। एक दिन रुकने के बाद वह रायबरेली जिले के गांव खुसरू स्थित अपनी ससुराल चला गया था। बुधवार सुबह ही वह घर लौटा और अपने कमरे में लेट गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रईस ने बताया कि उनकी बहू शाहीन एक महीने पहले मायके चली गई थी और सईद भी एक महीने से ससुराल में था। सईद के भाई शाहरुख, सलमान और सैफ तथा बहनें रुखसार और रेशमा मौजूद थीं। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)