मुस्लिमों से बोले रामदेव- भीड़ नहीं, गुणवत्तापूर्ण आबादी बढ़ाएं:गोंडा में दो से ज्यादा बच्चे होने पर सरकारी सुविधाएं बंद करने की मांग की

Nov 20, 2026 - 22:23
0
मुस्लिमों से बोले रामदेव- भीड़ नहीं, गुणवत्तापूर्ण आबादी बढ़ाएं:गोंडा में दो से ज्यादा बच्चे होने पर सरकारी सुविधाएं बंद करने की मांग की
गोंडा पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत में दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने की मांग की। साथ ही मुस्लिम आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि मुसलमानों को भी जनसंख्या बढ़ाने के बजाय बच्चों की गुणवत्ता और आत्मनिर्भरता पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कन्वर्टेड मुसलमानों के पूर्वजों, DNA और भारतीय संस्कृति को लेकर भी अपनी बात रखी। मुस्लिम आबादी का जिक्र कर जनसंख्या नियंत्रण की अपील बाबा रामदेव शुक्रवार देर शाम करीब छह बजे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार लौटते समय मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में लगभग 56 देश मुस्लिम राष्ट्र कहलाते हैं। इसके अलावा करीब 60 से 70 देशों में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में मुसलमानों को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ाने के बजाय ऐसे बच्चे पैदा करने चाहिए, जो बुद्धिमान, प्रज्ञावान, शीलवान और चरित्रवान हों। बच्चे आत्मनिर्भर हों और किसी पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि दुनिया पर आबादी का बोझ बढ़ाने के बजाय गुणवत्तापूर्ण जनसंख्या पर ध्यान देना चाहिए। कन्वर्टेड मुसलमानों के पूर्वजों को लेकर दिया बयान कन्वर्टेड मुसलमानों को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि भारत में लगभग 99 प्रतिशत मुसलमान कन्वर्टेड हैं और उनके पूर्वज एक ही हैं। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमानों को इस बात पर गौरव होना चाहिए कि उनके पूर्वज भी राम, कृष्ण, हनुमान, शिव, देवी-देवता और ऋषि-मुनि रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन पूर्वज, DNA, संस्कृति, संस्कार और सदाचार अलग नहीं हो सकते। सभी को अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी सुविधाएं बंद करने की मांग जब बाबा रामदेव से पूछा गया कि जनसंख्या के आंकड़े सनातन पर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बनना चाहिए। उन्होंने मांग की कि दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई, सरकारी अस्पतालों में इलाज और सरकारी नौकरी की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही ऐसे लोगों के मतदान का अधिकार भी समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद जिसे जितने बच्चे पैदा करने हों, वह अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार पैदा करे। रामदेव ने कहा कि कुछ लोग जनसंख्या का बोझ बढ़ाकर दूसरों का हक क्यों छीनें। उनके मुताबिक, जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में कम से कम ऐसी व्यवस्था लागू होनी चाहिए। अमित शाह की तारीफ में कही यह बात गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर भी बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले 35 साल में पहली बार जम्मू-कश्मीर में भारत में जन्मा कोई आतंकवादी नहीं है। रामदेव ने कहा कि पूरे देश में नक्सलवाद और आतंकवाद का खात्मा होना राष्ट्रीय गौरव का विषय है। इसके लिए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। उन्होंने शाह को वीर, पराक्रमी और साहसी बताते हुए उनके प्रयासों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए ऐसा नेतृत्व जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User