नाले में डूबने से चार साल के मासूम की मौत:घर से 400 मीटर दूर खेल रहा था; परिजनों को पानी में उतराता दिखा शव
देवरिया में बुधवार दोपहर करीब एक बजे नाले में डूबने से चार साल के मासूम की मौत हो गई। अनमोल घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह घर से करीब 400 मीटर दूर चला गया और गहरे नाले में गिर गया। नाले में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। काफी देर तक बच्चा नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में एक बच्चे ने उसके नाले में गिरने की जानकारी दी। मामले में के भलुअनी थाना क्षेत्र का है। काफी देर तक तलाश के बाद नाले में मिला बच्चा एकड़ंगा गांव निवासी गजेंद्र चौहान का बेटा अनमोल (4) बुधवार दोपहर घर के पास खेल रहा था। इस दौरान वह पड़ोस के बच्चों के साथ खेलते हुए घर से कुछ दूरी पर चला गया। वह करीब 400 मीटर दूर स्थित गहरे नाले में गिर गया। काफी देर तक अनमोल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पड़ोस के एक बच्चे ने बताया कि अनमोल नाले में गिर गया है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह नाले में पड़ा मिला। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन अनमोल को नाले से बाहर निकालकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता बेटे के शव को गले लगाकर रोते रहे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)