नाले में मिला व्यक्ति का शव:4-5 दिन पुराना होने की आशंका, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

Sep 27, 2026 - 18:03
0
नाले में मिला व्यक्ति का शव:4-5 दिन पुराना होने की आशंका, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे अतरपुरा चौराहे के नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। नाले में पड़ा देखा शव रविवार शाम अतरपुरा चौराहे के पास लोगों ने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लिया। 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा शव पुलिस की प्राथमिक जांच में शव करीब 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। CCTV से पहचान कराने का प्रयास पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अन्य माध्यमों से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नाले से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User