हाथरस में सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण:लैब टेक्नीशियन और सफाईकर्मी की तैनाती के निर्देश

Sep 27, 2026 - 18:03
0
हाथरस में सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण:लैब टेक्नीशियन और सफाईकर्मी की तैनाती के निर्देश
हाथरस में आज रविवार को दोपहर करीब 2:30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. वेद प्रकाश ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाजिदपुर, मऊ चिरायल और महमूदपुर का अचानक निरीक्षण किया। आज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले के दौरान सीएमओ ने यह निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोस्टर के हिसाब से सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाजिदपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने एक सफाईकर्मी और एक लैब टेक्नीशियन तैनात करने को कहा। इस पर तुरंत लैब टेक्नीशियन और सफाईकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदपुर में भी एक चिकित्सा अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ चिरायल में स्टाफ नर्स ने बताया कि इनवर्टर की बैटरी खराब हो गई है, जिसे जल्द बदलने के निर्देश दिए गए। वाजिदपुर में कुछ खिड़कियों की जाली टूटी हुई मिलीं, उन्हें भी जल्द ठीक कराने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User