लखनऊ में डेंटल क्लिनिक में लगी आग:पूरी गली धुंवे से भर गई, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी
लखनऊ के अलीगंज के सेक्टर-बी स्थित एक डेंटल क्लीनिक में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे आग लग गई। क्लीनिक से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में पूरी गली धुएं से भर गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की 2 तस्वीरें देखिए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)