नदियों और सरोवरों के घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, पारंपरिक गीतों से गूंजे घाट, डीएम-एसपी ने देखी व्यवस्था
बलिया में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर रविवार को जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रविवार दोपहर बाद से ही गंगा, घाघरा, टोंस और मगई नदियों के तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। प्रमुख सरोवरों, तालाबों और नवनिर्मित छठ घाटों पर भी आस्था का सैलाब उमड़ा। छठ गीत गाते हुए घाटों तक पहुंचीं व्रती महिलाएं नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी व्रती महिलाएं सिर पर पूजन सामग्री और डाला लेकर छठ गीत गाते हुए घाटों तक पहुंचीं। 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए', 'होख न सहाय दीनानाथ' और 'बाट के पूछता बटोहिया कि बहंगी केकरा जाए' जैसे पारंपरिक गीतों से नदी तट और घाट गूंजते रहे। कुछ श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर भूईंपरी करते हुए घाटों तक पहुंचे। वहीं, किन्नरों ने भी अपने यजमानों को पुत्र मानकर उनके सुख-समृद्धि के लिए विधि-विधान से छठ पूजा की। घाट से लौटने के बाद कई श्रद्धालुओं ने घरों में कोसी पूजन किया। घंटों पानी में खड़े होकर सूर्यदेव की आराधना घाटों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा की। इसके बाद जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। कई महिलाएं घंटों एक पैर पर नदी में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना करती नजर आईं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने भूईंपरी कर छठ घाट तक पहुंचकर पूजा की। घाटों पर कई लोग सेल्फी लेते भी दिखाई दिए। घर पर भी बनाए छठ बेदी और सरोवर नगर से गांवों तक नदी तटों और सरोवरों के किनारे मेले जैसा माहौल रहा। कुछ श्रद्धालुओं ने घरों पर ही छठ बेदी और सरोवर बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह भी रामलीला मैदान स्थित छठ घाट पहुंचे और श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लिया। घाटों पर तैनात रहा पुलिस बल जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। देखें छठ की 4 तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)