कबरई में खनन निदेशक ने छापा मारकर वाहन जब्त किए:जांच में तय सीमा से ज्यादा खनिज भंडारण मिला, बिना रॉयल्टी ले जा रहे ट्रक भी पकड़े
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के खनन विभाग ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में खनन निदेशक आईएएस उज्ज्वल कुमार ने महोबा की पत्थर मंडी कबरई में रविवार को औचक छापेमारी की। खदानों और स्टोन क्रेशरों की जांच में निर्धारित सीमा से अधिक खनिज भंडारण का मामला सामने आया। वहीं, बिना रॉयल्टी खनिज का परिवहन करने वाले कई वाहनों को जब्त किया गया। दो दिन से खदानों और स्टोन क्रेशरों की जांच महोबा की कबरई पत्थर मंडी में खनन निदेशक आईएएस उज्ज्वल कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और खनिजों की अवैध जमाखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खनन निदेशक ने कई टीमों के साथ दो दिन से कबरई की खदानों और स्टोन क्रेशरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ क्रेशरों पर स्वीकृत मानकों से अधिक खनिज भंडारण मिलने की बात सामने आई। एनजीटी की गाइडलाइन के आधार पर पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। ओवरलोड मौरंग से भरे डंपरों की जांच, कई वाहन जब्त रविवार को करीब 3 बजे कानपुर रोड पर खनन निदेशक ने खुद ओवरलोड मौरंग से भरे डंपरों की जांच की। बिना सरकारी रॉयल्टी जमा किए खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कई ट्रकों को जब्त किया गया। तीन जिलों में तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीमें सक्रिय खनन निदेशक के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें महोबा, हमीरपुर और कानपुर में लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस अभियान से खनन कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खनन विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि प्रदेश सरकार अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। अब जांच के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)