NH 9 पर सड़क हादसे में मां बेटे की मौत:गाजियाबाद में हापुड़ रोड पर हुआ हादसा, दूसरे बेटे का पैर कटा

Nov 14, 2026 - 19:46
0
NH 9 पर सड़क हादसे में मां बेटे की मौत:गाजियाबाद में हापुड़ रोड पर हुआ हादसा, दूसरे बेटे का पैर कटा
गाजियाबाद में शनिवार शाम वेव सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार का कैंटर ने बाइक सवार परिवार को चपेट में ले लिया। जहां बाइक पर बैठी महिला और उसके 11 साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरे बेटे का पैर कट गया। बाइक चला रहा महिला का पति भी घायल हुआ है। सूचना पर वेव सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। यह परिवार हापुड़ के पिलखुआ का रहने वाला है। बाइक में पीछे से टक्कर मारी वेव सिटी थाना क्षेत्र में डासना से हापुड़ की तरफ सुंदरदीप कॉलेज के सामने यह घटना हुई है। गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रहे कैंटर ने पीछे से स्प्लेंडर बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर वेव सिटी थाना प्रभारी शैलेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे। हादसे में हापुड़ के पिलखुआ थाना क्षेत्र के शिकोड़ा गांव निवासी असलम की पत्नी गुलशन (28 साल) और 11 माह के बेटे अस्बान की मौत हुई है। जबकि बाइक चला रहे असलम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक पर बैठा 4 साल का रिहान का एक पैर कट गया। 50 मीटर तक शव को घसीटता रहा कैंटर बाइक सवार महिला और उसके बेटे की मौत के बाद महिला के शव को कैंटर 50 मीटर तक घसीटता रहा। जिसके बाद काफी देर तक महिला का शव सड़क पर ही पड़ा रहा। आसपास के लोग शव की वीडियो बनाने लगे रहेंं लगे रहे। जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। बाद में पुलिस ने शव पर कपड़ा ढका और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में मचा कोहराम बाइक चालक असलम के पैर में भी गंभीर चोट आई है। एक ही परिवार के मां और मासूम बेटे की मौत से कोहराम मच गया। जबकि महिला का दूसरा बेटा और पति भी घायल हुए हैं। एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। आरोपी चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि परिवार बाइक से दिल्ली से गाजियाबाद होकर हापुड़ में अपने घर जा रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User