आगरा में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज की स्वर्ण जयंती:9 छात्र और एक शिक्षिका से शुरू हुआ था सफर, खास अवसर पर सम्मानित हुए पूर्व प्राचार्य

Nov 14, 2026 - 19:46
0
आगरा में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज की स्वर्ण जयंती:9 छात्र और एक शिक्षिका से शुरू हुआ था सफर, खास अवसर पर सम्मानित हुए पूर्व प्राचार्य
आगरा में वर्ष 1997 में केवल नौ छात्रों और एक शिक्षिका के साथ खंदारी में शुरू हुआ सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज ने शनिवार को अपनी 50 वर्ष की यात्रा पूरी की। कैपुचिन फादर्स द्वारा स्थापित इस संस्थान ने ‘ट्रुथ, लव, सर्विस’ के आदर्श वाक्य पर चलते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्वर्ण जयंती के अवसर पर विद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आगरा के बिशप डॉ. राफि मंजली, विशेष अतिथि फादर जॉन आलविन डायस (मिनिस्टर प्रोविंशियल, लखनऊ), पूर्व बिशप अल्बर्ट डिसूजा और विद्यालय के मैनेजर डॉ. फादर ग्रेशिन चितपल्ली के आगमन से हुआ। समारोह में विद्यालय की नींव मजबूत करने वाले पूर्व प्राचार्य फादर लॉरेंस सालदान्हा, फादर रिचर्ड पिंटो, फादर कल्याण पॉल लाकरा और जोआकिम खेस का विशेष स्वागत किया गया। फादर डोमिनिक केरकेट्टा, फादर सुरेश माझी और फादर कुल्लू के साथ विद्यालय प्रबंधन के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, पूर्व छात्र और वर्तमान विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के 50 वर्षों का इतिहास प्रदर्शित किया गया। सामूहिक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया। पूर्व अध्यापकों, अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गोल्डन जुबली मैगजीन का विमोचन भी किया गया। प्राचार्य फादर बिपिन प्रमोद कुजूर और उपप्राचार्य फादर मार्शल दयासागर बारला ने सभी को स्वर्ण जयंती की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग से किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User