नीमकरोरी दर्शन के लिए गए एटा के व्यक्ति की मौत:परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, दोस्त एंबुलेंस से शव लेकर पहुंचा गांव
एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के 40 वर्षीय राकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मंगलवार को दोस्त सत्यपाल के साथ नीमकरोरी दर्शन के लिए गए थे। बुधवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। राकेश के परिजनों को रात 9 बजे उनकी मौत की सूचना मिली। सत्यपाल एंबुलेंस से शव लेकर रात करीब 11 बजे गांव पहुंचा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए रिजोर थाना पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। बुधवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। राकेश के भतीजे राहुल ने बताया कि उनके चाचा दोस्त के साथ नीमकरोरी दर्शन के लिए गए थे। उनके साथ 30 से 35 लोग भी थे। वे नई कैंटर से पूजन कराने गए थे। रात में चाचा की मौत की खबर आई और दोस्त एंबुलेंस से शव गांव लेकर आया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि राकेश फिरोजाबाद के रहने वाले दोस्त के साथ गए थे और वहीं उनकी मौत हुई। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)