पटाखे बजाने से मना करने पर दंपती से मारपीट:सिद्धार्थनगर में चार लोगों पर एससी-एसटी एक्ट में केस
सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के चेराजोत गांव में दरवाजे पर पटाखे बजाने से मना करने पर संजय हरिजन से मारपीट का आरोप है। संजय की पत्नी श्याम दुलारी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने 11 नवंबर को चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। संजय के मुताबिक, 9 नवंबर की रात करीब 11 बजे वह खाना खाने के बाद सो रहे थे। तभी गांव के रूपेश कुमार उर्फ गोपाल पाठक, अखिलेश पाठक, शैलू और देवकी नंदन उनके दरवाजे पर पटाखे बजाने लगे। संजय ने उनसे कहा कि सोने का समय है और वे घर चले जाएं। आरोप है कि इस बात पर चारों नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए संजय को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा। संजय ने आरोप लगाया कि उन्हें जातिसूचक अपशब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर पहुंचीं उनकी पत्नी श्याम दुलारी से भी मारपीट की गई। महिलाओं को भी अपशब्द कहे गए। गांव की सुशीला देवी ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने की जानकारी मिलने पर आरोपी वहां से चले गए। जाते समय भी धमकी देने का आरोप है संजय की शिकायत पर गोल्हौरा पुलिस ने 11 नवंबर को रूपेश कुमार उर्फ गोपाल पाठक, अखिलेश पाठक, शैलू और देवकी नंदन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। मामले की जांच सीओ प्रवीण प्रकाश को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)