निराला नगर में श्रीमद्भागवत कथा:देवकीनंदन ठाकुर को सुनने पहुंच रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु
कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में 12 से 18 नवंबर तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है। इसे सुनने के लिए कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)