निर्माणाधीन स्कूल से सरिया चोरी करते तीन आरोपी पकड़े:प्रतापगढ़ में पिकअप समेत 60 सरिया बरामद, जेल भेजे गए

Nov 23, 2026 - 15:57
0
निर्माणाधीन स्कूल से सरिया चोरी करते तीन आरोपी पकड़े:प्रतापगढ़ में पिकअप समेत 60 सरिया बरामद, जेल भेजे गए
प्रतापगढ़ के पूरे लाल गांव में निर्माणाधीन कम्पोजिट विद्यालय से सरिया चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 60 सरिया और चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया। कोतवाली देहात पुलिस ने सोमवार दोपहर 3:30 बजे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह आरोपी विद्यालय से सरिया पिकअप में लादकर ले जा रहे थे। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी निर्माण कार्य करा रहे भुवालपुर किला निवासी व्यक्ति को दी। वह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुके थे। वादी और उनके सहयोगियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर पिकअप समेत तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें चोरी की सरिया के साथ बेलखरी पुलिस चौकी ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान विकास पाल (27) और सुनील कुमार पाल (40), निवासी सुल्तानपुर, तथा संजय चौहान (26), निवासी अमेठी के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से रुनगटा स्टील 550D मार्का की 60 सरिया मिलीं। इनमें एक बंडल में 37 और दूसरे में 23 सरिया थीं। चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन का नंबर UP35CT8384 है। पुलिस ने बताया कि विकास पाल के खिलाफ सुल्तानपुर में एक, सुनील कुमार पाल के खिलाफ दो और संजय चौहान के खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा पहले से दर्ज है। तीनों को 23 नवंबर 2026 को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User