ASP ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी:लखीमपुर में पुलिस झंडा दिवस पर जवानों को कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया
लखीमपुर खीरी में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से काम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ASP ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर अधिकारियों और कर्मचारियों को सुनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की परंपराओं और पहचान को बनाए रखना हर पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। सभी को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से अपने दायित्व निभाने चाहिए। देखें, 2 तस्वीरें… अमित कुमार राय ने कहा कि पुलिस ध्वज बल के गौरव, शौर्य, साहस और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। पुलिसकर्मियों को अपने आचरण और काम से विभाग की प्रतिष्ठा बनाए रखनी चाहिए। उन्हें आम लोगों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और न्यायपूर्ण पुलिसिंग के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)