कानपुर में व्हाइट कोट समारोह:डॉ. संजय काला बोले- चिकित्सा पेशा मानवता की सेवा का माध्यम, मरीजों का हित रखें सर्वोपरि

Nov 23, 2026 - 16:13
0
कानपुर में व्हाइट कोट समारोह:डॉ. संजय काला बोले- चिकित्सा पेशा मानवता की सेवा का माध्यम, मरीजों का हित रखें सर्वोपरि
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एमबीबीएस बैच 2026 के पैरामेडिकल/यू2 समूह के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला, उपप्रधानाचार्य डॉ. ऋचा गिरी और वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को व्हाइट कोट पहनाकर और स्टेथोस्कोप प्रदान कर चिकित्सा शिक्षा के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को चरक शपथ दिलाई गई। इसमें उन्होंने चिकित्सा के उच्च आदर्शों, मानवीय मूल्यों और मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सा नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक सेवा को जीवन का हिस्सा बनाने के साथ मरीजों के हित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना और चिकित्सा पेशे के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना रहा। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User