पुलिस पर बिना कार्रवाई पति को छोड़ने का आरोप:एटा में पत्नी ने डीएम से शिकायत की, सामूहिक विवाह में दूसरी शादी रुकवाई थी
एटा में बिना तलाश पति की शादी के आरोप में पत्नी ने डीएम एम. अरुणमोली से लिखित शिकायत की है। सोमवार को पत्नी डीएम कार्यालय पहुंची। वहां पर उसने पति और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि शनिवार को उसका पति आकाश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मिलने वाली एक लाख रुपए की धनराशि का लाभ लेने के लिए दूसरी शादी कर रहा था। जबकि दोनों के बीच अभी तलाक नहीं हुआ है। उनका मामला करीब तीन साल से कोर्ट में विचाराधीन है। डीएम ने महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया। सोनी का आरोप है कि उसने आकाश के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई किए उसे छोड़ दिया। पढ़िए पूरा मामला… सोनी अलीगंज थाना क्षेत्र के चमन नगरिया गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 14 नवंबर 2021 को मारहरा थाना क्षेत्र के मीरा सराय गांव निवासी राकेश के बेटे आकाश से हुई थी। सोनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही आकाश उसके साथ मारपीट करता था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पत्नी ने ससुरालियों समेत अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग की शिकायती पत्र में सोनी ने पति आकाश, उसके पिता राकेश बाबू, मां जावित्री, बहन खुशी, दूसरी शादी करने वाली युवती शिवानी और उसके पिता कमल सिंह को भी आरोपी बनाया है। सभी के पते मीरा सराय और नगला हमीर, विकासखंड सकीट के बताए गए हैं। कोतवाली नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया- थाने पर अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… मंडप से दूल्हे को कॉलर पकड़कर खींच ले गई पुलिस:एटा में दूसरी शादी कर रहा था, पत्नी ने नई दुल्हन के साथ देखा एटा में पुलिस दूल्हे को कॉलर पकड़कर मंडप से खींच ले गई। दूल्हा बिना तलाक लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दूसरी शादी कर रहा था। पुलिस के साथ पहुंची पहली पत्नी ने यह शादी रुकवा दी। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)