जांच टलने पर बकरी लेकर ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ता:शाहजहांपुर में बोले- बीडीओ को डेंगू, बकरी का दूध पिएं-पपीते के पत्ते खरीद लें

Nov 23, 2026 - 15:09
0
जांच टलने पर बकरी लेकर ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ता:शाहजहांपुर में बोले- बीडीओ को डेंगू, बकरी का दूध पिएं-पपीते के पत्ते खरीद लें
शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर 12 बजे आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारी बकरी और पपीते के पत्ते लेकर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। उनका कहना था कि बीडीओ ने डेंगू होने की बात कहकर जांच टाल दी है। कार्यकर्ताओं ने बकरी की कीमत 50 हजार रुपए बताई। उन्होंने कहा कि डेंगू में बकरी का दूध और पपीते के पत्ते फायदेमंद होते हैं। उन्होंने बीडीओ से बकरी और पपीते के पत्ते खरीदने की बात कही। आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता शैलेंश कुमार ने विकासखंड भावलखेड़ा के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में वित्त वर्ष 2020-21 से 2026 तक मिले और खर्च हुए पैसे की सार्वजनिक जानकारी मांगी थी। इस मामले की जांच बीडीओ को सौंपी गई थी। शैलेंश कुमार के मुताबिक, काफी समय बीतने के बाद भी जांच शुरू नहीं हुई। उन्हें वॉट्सऐप पर एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था कि डीडीओ को डेंगू हो गया है और जांच अगले आदेश तक टाल दी गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने गांव के विकास कार्यों की जांच की मांग की थी, लेकिन कोई अधिकारी जांच करने नहीं आया। उन्होंने गांव के एक व्यक्ति से बकरी ली और उसे बीडीओ को बेचने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User