डीएम-डीआईजी और एसपी ने श्रीरामपुर घाट का निरीक्षण किया:कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियां देखीं, और साफ-सफाई समय पर कराने के निर्देश
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, डीआईजी सुनील कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा श्रीरामपुर घाट पहुंचे। अधिकारियों ने घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा पर सभी घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को घाट पर पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां तय समय में पूरी करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्नान पर्व के दौरान व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी में जुटा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)