नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर 250 से ठगी:असम की युवती को किया गया गिरफ्तार, 25 लाख ठगे, प्रति रजिस्ट्रेशन 40 हजार

Nov 01, 2026 - 06:49
0
नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर 250 से ठगी:असम की युवती को किया गया गिरफ्तार, 25 लाख ठगे, प्रति रजिस्ट्रेशन 40 हजार
एयरपोर्ट पर हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन आदि स्टाफ की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगने वाली असम की युवती पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकंजा कसा। उसको सेक्टर 143 के लाजिक्स ब्लोसम सोसायटी से आरोपित को गिरफ्तार किया। उस के पास से एक लैपटाप, मोबाइल व डिजिटल साक्ष्य मिले। 250 से ज्यादा लोगों से 25 लाख रुपये ज्यादा ठग चुकी है। पॉश सोसाइटी से पकड़ा पुलिस आरोपित के अन्य साथियों और बैंक खाते के बारे में जानकारी जुटा रही है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाकर आरोपित को पकड़ा। थाना प्रभारी विजय सिंह राना ने बताया कि आरोपित की पहचान असम सोनितपुर के तेजपुर गांव की ब्यूटी बोरबोरह उर्फ निशा के रूप में हुई। वह वर्तमान में नोएडा सेक्टर 143 के लाजिक्स ब्लोसम सोसायटी में किराये पर रहती है। साइन एजुकेशन के नाम से चलाती कंपनी पूछताछ में पता चला है कि वह साइन एजुकेशन के नाम से एक कंपनी चलाती है। इसकी आड़ में इंटरनेट मीडिया पर प्लेसमेंट इंडिया के नाम पर पेज चलाती है। उसमें दिए नंबर पर संपर्क करने पर जाल में फंसाती। विश्वास दिलाने के लिए विभिन्न कंपनियों के जाब लेटर साझा करती। उनका पंजीकरण व ऑनलाइन ट्रेनिंग के नाम पर 20 से 40 हजार रुपये तक ट्रांसफर कराती। उसके बाद संपर्क तोड़ देती।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User