नोएडा में श्रमिक महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर:निःशुल्क स्तन कैंसर जांच संग मिला परामर्श, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया जागरूक

Nov 12, 2026 - 19:49
0
नोएडा में श्रमिक महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर:निःशुल्क स्तन कैंसर जांच संग मिला परामर्श, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया जागरूक
नोएडा में श्रमिक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सशक्त महिला उद्यमी संगठन की ओर से एनएचपीसी लिमिटेड की सीएसआर पहल और SHEWings के सहयोग से किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रमिक और जरूरतमंद महिलाओं ने भाग लिया। शिविर विशेष रूप से निम्न आय वर्ग, कारखानों में कार्यरत और श्रमिक महिलाओं के लिए आयोजित किया गया। आयोजकों के अनुसार, आर्थिक और जागरूकता की कमी के कारण कई महिलाएं स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जानकारी नहीं रख पातीं और बीमारी का पता देर से चलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क जांच और जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। शिविर में महिलाओं की स्तन कैंसर की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही उन्हें स्वयं स्तन जांच करने की विधि बताई गई और विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों ने परामर्श दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User