बरेका में छठ पूजा की तैयारियां तेज:झालरों से सज रहा सूर्य सरोवर, 15 व 16 नवंबर को अर्घ्य
वाराणसी में महापर्व छठ पूजा के आयोजन को लेकर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित सूर्य सरोवर परिसर में तैयारियां चल रही हैं। पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा, विद्युत प्रकाश, सजावट और आवागमन की व्यवस्था की जा रही है। छठ पूजा के अवसर पर सूर्य सरोवर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और रोशनी से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बरेका प्रशासन की ओर से छठ महापर्व को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना है। बरेका स्थित सूर्य सरोवर में प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं, पुरुष और श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान वे भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। छठ पूजा का सायंकालीन अर्घ्य: 15 नवंबर, 2026 (रविवार), शाम 5 बजे और प्रातःकालीन अर्घ्य: 16 नवंबर, 2026 (सोमवार) कार्यक्रम होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)