नोएडा में युवती से आईफोन 17 लूटा:बाइक सवार 3 बदमाशों ने पीछा कर छीना, आईटी कंपनी से घर लौट रही थी
नोएडा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुबह करीब 6 बजे आईटी कंपनी की युवती से iPhone 17 लूट लिया। युवती कंपनी से काम खत्म कर घर लौट रही थी। चौड़ा गांव के पास बदमाशों ने उसका पीछा किया और हाथ से फोन छीनकर फरार हो गए। घटना थाना सेक्टर-24 क्षेत्र की है। वैष्णवी गुप्ता एक आईटी कंपनी में काम करती हैं। उनके मुताबिक, वह सुबह कंपनी से घर जा रही थीं। चौड़ा गांव के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाश पीछे लग गए। इसके बाद बदमाशों ने उनके हाथ से फोन छीन लिया। वैष्णवी ने बदमाशों का विरोध किया और शोर मचाया, लेकिन वे भाग निकले। उन्होंने करीब एक महीने पहले ही iPhone 17 खरीदा था। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए टीम बनाई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)