ओमनी कार ने दो बाइकों को टक्कर में 4 घायल:फर्रुखाबाद में पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, 1 हायर सेंटर रेफर किया

Nov 16, 2026 - 11:24
0
ओमनी कार ने दो बाइकों को टक्कर में 4 घायल:फर्रुखाबाद में पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, 1 हायर सेंटर रेफर किया
फर्रुखाबाद में नगला सूदन के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में सुमित को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना मेरापुर थाना क्षेत्र की है। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अखई नगला गांव निवासी सुमित अपनी बहन अमृता और परिवार की दो चचेरी बहनों के साथ दो बाइकों से मेरापुर थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए थे। रविवार देर रात सभी बाइक से घर लौट रहे थे। एक बाइक सुमित और दूसरी अमृता चला रही थीं। बताया गया कि नगला सूदन के पास सामने से आ रही ईको कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने सुमित की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर भेज दिया। अन्य तीन घायलों का लोहिया अस्पताल में इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User