बागपत में युवक की हत्या:शव जंगल में मिला; परिजनों ने 4 युवकों पर आरोप लगाया
बडौली गांव के 28 वर्षीय सौरभ की हत्या कर शव नैथला गांव के जंगल में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे चार युवक बाइक से घर पहुंचे और सौरभ को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। सोमवार सुबह उनका शव मिलने की सूचना मिली। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सरूरपुर पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने चारों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की। रविवार शाम चार युवक बाइक से घर पहुंचे थे बडौली निवासी राजवीर के बेटे सौरभ (28) अविवाहित थे। उनकी मां सुनीता के मुताबिक, रविवार शाम करीब 5:30 बजे चार युवक बाइक से उनके घर पहुंचे थे। चारों युवक सौरभ को अपने साथ लेकर चले गए। परिजनों को लगा कि वह कुछ देर में वापस आ जाएंगे, लेकिन देर रात तक सौरभ घर नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। नैथला के जंगल में मिला शव सोमवार सुबह नैथला गांव के जंगल में सौरभ का शव मिलने की जानकारी मिली। शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने चारों युवकों पर सौरभ की हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंकने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि चारों युवक ही रविवार शाम सौरभ को घर से अपने साथ लेकर गए थे। इसी आधार पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी से किया इनकार घटना के बाद परिजन सरूरपुर पुलिस चौकी पहुंचे और काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, सीओ अंशु जैन ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। एसएसआई प्रियव्रत ने भी घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)