अधिवक्ताओं ने न्यायिक काम का बहिष्कार किया:वकीलों ने किया प्रदर्शन, मुख्य मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी तक काम बंद
जालौन के कालपी बार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की जघन्य हत्या के विरोध में सोमवार को जनपद के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। हत्या के विरोध में जिला जालौन बार संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए उरई जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की मांग अधिवक्ताओं ने हत्याकांड के मुख्य मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक अधिवक्ता तीन दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जिला मुख्यालय उरई के अलावा कोंच, कालपी, जालौन और माधौगढ़ में भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। जिला जालौन बार संघ के अध्यक्ष ऋषि पटेल और महासचिव साधना त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या बेहद गंभीर घटना है। इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों के साथ ही साजिश रचने वाले मुख्य व्यक्ति को भी जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया प्रदर्शन और अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। न्यायालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मुख्य मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)