फार्म हाउस के दुर्गा मंदिर से 7 घंटे चोरी:एटा में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के सालवाहन बेगमपुर मार्ग पर बने एक फार्म हाउस में दुर्गा माता मंदिर से 7 पीतल के घंटे चोरी हो गए। यह घटना शुक्रवार को दिन में 12 बजे से 4 बजे के बीच हुई। फार्म हाउस के मालिक जब वहां पहुंचे तो उन्होंने घंटे गायब देखे। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जलेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शेरगंज निवासी कुलदीप कुमार पुत्र देवी सिंह ने शनिवार दोपहर 3 बजे जलेसर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। उनकी शिकायत के अनुसार, शुक्रवार रात 8 बजे के करीब चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)