अमरोहा में 33 लाख की चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार:पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की, एसपी ने दिया इनाम

Sep 26, 2026 - 16:30
0
अमरोहा में 33 लाख की चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार:पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की, एसपी ने दिया इनाम
अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 33 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। 21 सितंबर को मोहल्ला कायस्थान निवासी निसार अहमद ने हसनपुर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। वह परिवार के साथ दिल्ली गए थे। वापस लौटने पर घर से जेवर और नकदी गायब मिली थी। पुलिस टीम ने 25 सितंबर की रात ईदगाह चौराहा से अनस, आसिफ और नूर मोहम्मद को चोरी के माल के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनस के ताऊ-ताई अस्पताल गए थे। घर खाली देखकर उन्होंने रोशनदान तोड़कर 1.90 लाख रुपये और जेवर चुराए थे। इसमें से 85 हजार रुपये तीनों ने आपस में बांटकर खर्च कर दिए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User